≡ कमला हैरिस के विषय में 7 रोचक तथ्य 》 Her Beauty

कमला हैरिस के विषय में 7 रोचक तथ्य

Advertisements

भारतीय मूल की पहली अमेरिकी लोकतांत्रिक महिला सभासद ‘कमला हैरिस’ जिन्होंने 2020 में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने की घोषणा की है। यह घोषणा उन्होंने मार्टिन लूथर के जन्मदिन के दिन की है जो महात्मा गांधी के प्रशंसक थे। 2020 के चुनाव में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाली ये चौथी सभासद हैं। इनका नारा है- ‘‘कमला हैरिस लोगों के लिए”।

कौन हैं ये कमला हैरिस¬- आइए हम उनके जीवन के कुछ रोचक पृष्ठ देखते हैं।

1. परिचय
28 अक्टूबर 1964 को ऑकलैंड कैलिफोर्निया में जन्मी कमला के पिता का नाम डोनाल्ड हैरिस और माता का नाम श्यामला गोपालन है। इनके पिता प्रोफेसर थे और माँ चिकित्सक थीं। इनका लालन-पालन सैन फ्रांसिसको की पूर्वी खाड़ी में हुआ। इन्होंने सार्वजनिक विद्यालयों में अपने अध्ययन के साथ अश्वेत गिरजाघरों में अर्चना-उपासना अनवरत जारी रखी। इसके अतिरिक्त वह पूजा-पाठ के लिए अपनी माँ के साथ मंदिर भी जाती थीं। अश्वेत हावर्ड विश्वविद्यालय से इन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात कानून की पढ़ाई की।

कमला हैरिस के विषय में 7 रोचक तथ्य #1 | Her Beauty

2. छोटीउम्रसेहीमानवाधिकारकीलड़ाई
कमला हैरिस ने छोटी उम्र से ही मानवाधिकार के लिए लड़ना आरंभ कर दिया था। छोटी उम्र में वह अपने माता-पिता के साथ नागरिक अधिकारों के कार्यक्रम में गई। 12 वर्ष की उम्र में जब वह मांट्रियल में रह रही थीं, तब उन्होंने भवन परिसर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, क्योंकि वहाँ बच्चों को खेलने की अनुमति इसलिए नहीं थी कि उनका घास का मैदान खराब हो जाएगा। उन्होंने भवन प्रबंधन को अपनी नीति बदलने के लिए मना लिया।

कमला हैरिस के विषय में 7 रोचक तथ्य #2 | Her Beauty

3. समलैंगिकोंकोसमर्थन
कमला हैरिस अपने समर्थकों एवं राजनेताओं के साथ सेन फ्रांसिस्को में प्राइड परेड नामक समलैंगिकों की परेड में शामिल हुईं। जहाँ उन्होंने उनके साथ नृत्य भी किया।

Loading...

कमला हैरिस के विषय में 7 रोचक तथ्य #3 | Her Beauty

4. समाजकेलिएकार्य
हैरिस ने सभी समुदायों के अधिकार की लड़ाई लड़ी। पद ग्रहण करने के बाद, उसने कामकाजी लोगों के लिए मजदूरी बढ़ाने, आपराधिक न्याय प्रणाली में सुधार करने, स्वास्थ्य सेवा अनिवार्य बनाने, मादक द्रव्यों के सेवन को महामारी संबोधित करने, सैन्य और दिग्गज परिवारों का समर्थन करने और चाइल्ड केयर तक पहुँच का विस्तार करने का कानून पेश किया है। इन्होंने एक कार्यक्रम आरंभ किया है जो पहली बार ड्रग अपराधियों को हाईस्कूल डिप्लोमा हासिल करने और रोजगार खोलने का मौका देता है।

कमला हैरिस के विषय में 7 रोचक तथ्य #4 | Her Beauty

5. राजनीतिककैरियरकाश्रेयमाँको
कमला हैरिस अपने राजनैतिक कैरियर का श्रेय अपनी माँ को देती हैं। उनके अनुसार उनकी माँ ने उन्हें जो प्रेरणा दी है उसी से उनके अंदर जिम्मेदारी की भावना जागृत की, उनकी माँ उनकी प्रेरणा स्रोत हैं। उनके अनुसार अपनी दिवंगत माँ की सीख के कारण ही वह समस्याओं का सामना करके आगे बढ़ने में सक्षम हुईं। माँ की सीख से ही वह इतनी सशक्त बनीं।

कमला हैरिस के विषय में 7 रोचक तथ्य #5 | Her Beauty

6. लेखिकाकेरूपमें
कमला हैरिस ने अनेक पुस्तकें भी लिखी हैं जिनके नाम हैं – स्मार्ट ऑन क्राइम, द ट्रूथ वी होल्डः एन अमेरिकन, सुपर हीरोज आर एवरी वेयर । इन पुस्तकों में उन्होंने अपनी माँ के बारे में लिखा है कि वो उनकी सुपर हीरो थीं। उन्हीं से सीख कर वो आगे बढ़ी हैं। आज वो जो भी हैं उन्हीं के परिश्रम का फल है। माँ की सीख से ही वह इतनी सशक्त बनीं।

कमला हैरिस के विषय में 7 रोचक तथ्य #6 | Her Beauty

7. सर्वेक्षणमेंपाँचवेस्थानपर
हैरिस के राष्ट्रपति के चुनाव में अपने नाम की घोषणा करने का प्रमुख कारण यह है कि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के सर्वेक्षण में उन्होंने पाँचवा स्थान प्राप्त किया है जिससे उन्हें यह अनुभूति हुई कि वो इस पद की प्रबल दावेदार हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका में कमला हैरिस उन पाँच नामों में शामिल हैं जिन्होंने भारत का नाम रौशन किया है। वह राष्ट्रपति पद की चुनावी प्रतियोगिता में डोनाल्ड ट्रंप की सशक्त प्रतिद्वंदी हैं।

Advertisements