≡ रूस और यूक्रेन युद्ध के दौरान नागरिकों द्वारा शेयर किए गए कुछ पल 》 Her Beauty

रूस और यूक्रेन युद्ध के दौरान नागरिकों द्वारा शेयर किए गए कुछ पल

Advertisements

रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े हुए जंग को दो सप्ताह से ज्यादा का समय हो गया है। एक बार दोनो देशों के बीच बेलारूस में वार्ता भी हुई। पर यह बातचीत भी सफल नहीं रही। 

इसका सीधा खामियाजा आम नागरिकों को झेलना पड़ रहा है। लोग या तो अपने घरों में छिपे हुए है या बॉम्ब शेल्टर में। किसी तरह लोग अपनी जान बचाने को मजबूर है।

इसी कड़ी में लोग सोशल मीडिया पर हालातों के फोटो और वीडियो लगातार साझा कर रहे है। इनसे लोगों के बीच डर का माहौल और तकलीफ को महसूस किया जा सकता था।

इस लेख में हम साझा हुए उन पलों को बताएंगे जो लोगो ने शेयर किया है।

Loading...

  • यूक्रेन में एक शराब की भठ्ठी ने अपने बीयर बनाने के संचालन को निलंबित कर दिया है और मोलोटोव कॉकटेल बना रहा है। इसका मकसद है की हमलावर रूसी बलों के खिलाफ निवासियों द्वारा इन बोतलों का उपयोग खुद की रक्षा करने के लिए किया जा सके।
  • यूक्रेन के कीव शहर में 28 फ़रवरी 2022 को ओखमाडेट चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के बेसमेंट को बॉम्ब शेल्टर के रूप में उपयोग किया जाने लगा। उसमे दिखाए गया है कि कैसे एक नवजात शिशुओं की देखभाल की जा रही है।
  • एक नागरिक कैथरीन ने एक बॉम्ब शेल्टर में कुत्ते को लाने वाली फोटो शेयर की। साथ में लिखा कि, ये भी हमारे परिवार का हिस्सा है। आप अपने परिवार को पीछे नहीं छोड़ सकते।
  • कीव निवासी गोगेटा नाम की एक महिला वीडियो में एक इमोशनल यूक्रेन का राष्ट्रगान गाती दिख रही हैं। वह अपने अपार्टमेंट में टूटे शीशे को साफ करती है और यह गीत गाती हैं।

  • एक युवती ने एक पोस्ट में लिखा है कि यदि आप यूक्रेन में रहते हैं तो आवश्यक वस्तुओं के साथ एक आपातकालीन बैकपैक तैयार करके रहिए। उन्होंने जरूरी सामान को पैक कर के एकत्र करके फोटो ली है।
  • अगर आप यूक्रेन में रहते हैं तो स्कॉच-टेप के साथ खिड़कियों को टेप करिए ताकि वे बिखर न जाएं। ऐसा कैप्शन लिखने के साथ एक महिला ने एक तस्वीर साझा की है।
  • एक फोटो में यूक्रेन में रहने वाली डेनियल मार्श नाम की एक महिला और उसकी बेटी ने अपने जलते हुए घर के सामने खड़ी  है। साथ ही वो पुतिन को “धन्यवाद” कह रही हैं। यह बात यूक्रेन के खार्किव शहर की है।

  • घर का कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है, लेकिन पड़ोसियों के साथ बेसमेंट में पहले से ही बसा हुआ है। इस फोटो में अंडरग्राउंड बेसमेंट में एक साथ कई परिवार खुद को सुरक्षित लिए हुए हैं।
  • “हमारा घर तबाह हो गया है” ऐसा बताते हुए एक यूजर ने अपने दर्द को बताने की कोशिश की है। सच में यह इंसानियत को आईना दिखा रही है।
  • एक अन्य फोटो में मेट्रो कार में सो रहे लोग दिख रहे है। ये सभी अंडरग्राउंड मेट्रो सिस्टम को बॉम्ब शेल्टर के रूप में प्रयोग किए जाने वाली जगह पर रुके हुए हैं।
  • युक्रेन के कीव के निवासियों ने एक भूमिगत कार पार्क में स्थापित अस्थायी बॉम्ब शेल्टर में रात बिताने को मजबूर है।

Advertisements