जिंदगी में सदैव आगे बढ़ने के लिए, सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए हमें सफल लोंगो के जीवन चरित्रों से सीख लेने की महती आवश्यकता है, ऐसी सफल महिलाओं का संक्षिप्त विवरण निम्नवत है ।

जिंदगी में सदैव आगे बढ़ने के लिए, सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए हमें सफल लोंगो के जीवन चरित्रों से सीख लेने की महती आवश्यकता है, ऐसी सफल महिलाओं का संक्षिप्त विवरण निम्नवत है ।
हमारे समाज में ऐसी महिलाएं भी हैं, जिन्होंने तमाम दिक्कतों, समस्याओं का सामना करने के बावजूद अपनी अलग और विशिष्ट पहचान बनाई है, उन्होंने धारा के विपरीत दिशा में जाकर तमाम बाधाओं को चुनौती दी है।
भारतीय मूल की पहली अमेरिकी लोकतांत्रिक महिला सभासद ‘कमला हैरिस’ जिन्होंने 2020 में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने की घोषणा की है। यह घोषणा उन्होंने मार्टिन लूथर के जन्मदिन के दिन की है जो महात्मा गांधी के प्रशंसक थे। 2020 के चुनाव में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाली ये चौथी सभासद हैं। इनका नारा है- ‘‘कमला हैरिस लोगों के लिए”।