≡ आदमियों के लिए टॉप 6 ट्रेंडिंग फैशन की चीज़े 》 Her Beauty

आदमियों के लिए टॉप 6 ट्रेंडिंग फैशन की चीज़े

Advertisements

आजकल बदलते ज़माने के साथ नई नई वस्तुएं चलन में आती जाती रहती है। और हम सब लोग खुद को बदलते हुए फैशन के साथ ढालते रहते हैं। जब बात आउटफिट और पहनावे की आती है तो हम सब अच्छे से अच्छा दिखना चाहते है, इसके लिए हम विभिन्न तरह की चीज़ों को पहनते हैं।

ट्रेंडिंग चल रही चीज़ों को धारण करने से आप और भी स्टाइलिश और कूल डूड दिखते हैं। इसके साथ ही लोग आपको अच्छी नज़रों से देखते हैं और आपकी ओर आकर्षित होते हैं।

अगर आप भी कुछ ऐसी ट्रेंडिंग चीज़ों की तलाश में हैं तो आप सही जगह पर है। इस लेख में हम आदमियों के लिए टॉप ट्रेडिंग फैशन वाली चीज़ों का ज़िक्र करेंगे।

1. हैटयाकैप (टोपी)

हैट तो एक ऐसी चीज़ है जो दशकों से फैशन के तौर पर चली आ रही है। यह एक ऐसा सदाबहार वस्तु है जिसकी मांग जैसी कल थी वैसी आज भी है। आमतौर पर हैट तब पहना जाता है, जब आप बीच पर होते हैं या किसी फॉर्मल ऑकेजन पर। अपने कैज़ुअल लुक को अच्छा बनाने के लिए आप हैट को पहन सकते हैं।

हैट का एक नया रूप फ्लैट कैप है, जिसे अक्सर आपने उन लोगो को पहनते देखा होगा जो गोल्फ खेलते हैं। वैसे युवाओं में स्पोर्ट्स कैप का काफ़ी चलन है। तो, अगर आप ऐसे व्यक्ति है जिनको ज्यादा समय फील्ड पर रहना पड़ता है तो कैप या हैट आपके लिए अच्छा विकल्प है।

2. वॉच (घड़ी)

पहले घड़ी पहनने का मुख्य उद्देश्य समय देखना होता था, पर आजकल घड़ी इससे भी ज्यादा अधिक उपयोगी वस्तु बन गई है। वॉच आपको एक अच्छा प्रोफेशनल लुक देती है। आजकल घड़ियों को दो भागों में बांट जा सकता है, एक क्लासिक और दूसरा स्मार्ट वॉच।

क्लासिक घड़ियों का फैशन को न जाने कबसे चला आ रहा है। चाहें स्ट्रैप वाली घड़ी हो, या चैन वाली, या फिर बच्चो के बीच लोकप्रिय स्पोर्ट्स वॉच, सभी का क्रेज़ बरकरार है।

स्मार्ट वॉच की नई कैटेगरी ने युवाओं के साथ साथ टेक्नोलॉजी वाले लोगों में खासी लोकप्रिय है। स्मार्ट वॉच को आप फोन से कनेक्ट कर सकते है, नोटिफिकेशन देख सकते है, कई सारे वर्कआउट मोड के साथ साथ हार्ट रेट और SPO2 मॉनिटर कर सकते हैं।

3. ब्रेसलेट्स

ब्रेसलेट एक ऐसी ज्वेलरी आइटम है जिसे हाथ में पहना जाता है। इसका इहिहास लगभग 5000 BC से जुड़ा है। तभी से अलग अलग सभ्यताओं में इसका निरंतर विकास हुआ और आज भी यह फैशन में टॉप में शुमार किया जाता है।

Loading...

आज बहुत अलग अलग तरह के ब्रेसलेट्स मार्केट में उपलब्ध हैं। आप अपने सुविधा के अनुसार जो आपको सूट करता है उसे पहन सकते हैं। यह आपके लुक को और अधिक सुंदरता प्रदान करेगा।

अगर आप फॉर्मल ऑकेजन या प्रोफेशनल लुक धारण करते है तो मेटल वाला ब्रेसलेट या किसी धातु का ब्रेसलेट आपको लग्जरियस लुक देगा। और यदि आप जींस टीशर्ट पहनते है तो लेदर या किसी धागे या पेंडेंट से बना ब्रेसलेट सही रहेगा।

4. सनग्लासेज़ (चश्मा)

चश्मा एक प्रैक्टिकल और फैशनेबल वस्तु हैं। यह सूर्य की हानिकारक किरणों से आंखों की रक्षा करने के साथ आपको एक आकर्षक लुक देता है। आजकल धूप का चश्मा पुराने दिनों की तरह ही आंखों की सुरक्षा करता है।

हालांकि कुछ लोगों के पास कई जोड़े सनग्लासेज़ होते हैं, इसलिए वे तमाम अवसर पर अपने पहनावे और मूड के साथ चश्मे की सही जोड़ी का मिलान करते हैं।

अगर आप ऐसे व्यक्ति है जो टेस्टेड चश्मा पहने हैं तो आप अपने लिए स्टाइलिश और डिज़ाइन वाला फ्रेम का उपयोग करके खुद को अच्छा दिखा सकते है। यह एक सदाबहार वास्तु है जिसकी चमक कभी नही खोती।

5. बेल्ट

सबसे मुख्य बात यह है कि यह एक फैशनलबल चीज़ होने के साथ साथ एक फंक्शनल आइटम है। बेल्ट का कार्य पहले हमारे पैंट को टाइट रखने के लिए किया जाता था, पर आज इसको एक फैशन की वस्तु के रूप में देखा जाता है। आजकल लेदर बेल्ट की काफ़ी डिमांड है और यह ट्रेंडिंग भी है। आप अपने पहनावे और पसंद के हिसाब से अलग तरह के बेल्ट अपने लिए ले सकते हैं।

6. रिंग (अंगूठी)

रोमन काल से ही रिंग पहनने का चलन शुरू हुआ को आज भी बरकरार है। सोने, चांदी के साथ साथ अष्टधातु और भी तमाम जेम वाले रिंग ट्रेंडिंग हैं। रिंग फिंगर या पिंकी फिंगर में अक्सर अंगूठी पहनी जाती है। युवाओं में मेटल के साथ साथ फैशनेबल अंगूठी भी लोकप्रिय है।

Advertisements