≡ 2021 की वो शादियां जो बेहद खास रहीं 》 Her Beauty

2021 की वो शादियां जो बेहद खास रहीं

Advertisements

021 एक ऐसा साल था, जिसमें हमने बहुत कुछ देखा। कॉविड प्रोटोकॉल के तहत इस वर्ष सभी शादियों में शामिल होने की संख्या सीमित कर दी गई थी। पर इससे शादियों में कोई खास असर नहीं हुआ। लोगों ने उसी हर्ष और उल्लास के साथ शादियां की।

इसके साथ 2021 के साल में कई ऐसी शादियां भी हुई जो यादगार बनी। ये शादियां भले ही पाबंदियों की वजह से बहुत बड़े तौर पर आयोजित नहीं हो सकीं, फिर भी ये सभी लोगों को हमेशा याद रहेंगी।

कई जाने माने सेलिब्रिटीज़ और चित परिचित चेहरे शादी के बंधन में बंध गए। आज हम 2021 के उन सभी यादगार शादियों की बात करेंगे।

1. विक्की कौशल और कैटरीना कैफ़

साल की सबसे बड़ी शादी जिसकी चर्चा पूरे देश भर में थी, तो वो विक्की कौशल और कैटरीना कैफ़ को शादी थी। हालांकि दोनों का रिश्ता कब इतना आगे बढ़ गया की बात शादी तक पहुंच गई, किसी को खबर तक नहीं रही। शादी भले ही गोपनीय रही पर इंस्टाग्राम पर फोटो साझा होते ही वायरल हो गई।

2. पेरिस हिल्टन और कार्टर रियम

पेरिस और कार्टर की शादी एक और शादी रही जो बेहद शानदार और चर्चा का विषय बनी। ये खूबसूरत जोड़ा नवम्बर के महीने में शादी के बंधन में बंधा। इस शादी का गवाह बनने के लिए कई जाने माने सेलिब्रिटीज़ ने शिरकत किया। पेरिस के व्हाइट गाउन और कार्टर के ब्लैक सूट वाली फोटो लोगों द्वारा बहुत पसंद की गई।

3. वरुण धवन और नताशा दलाल

बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय वरुण धवन ने गुपचुप तरीके से अपने बचपन की दोस्त नताशा दलाल से शादी के बंधन में बंध गए। इस हाई प्रोफाइल शादी में महज़ कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए। पर जैसे जैसे शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी हुईं, लोगों में चर्चा बढ़ने लगी। यह बॉलीवुड की एक बेहतरीन शादी थी जो अलीबाग में संपन्न हुई।

4. एरियाना ग्रांडे और डाल्टन गोमेज़

अभी कुछ समय पहले ही इन दोनों के डेट करने की खबरें मीडिया में आई थीं। पर हॉलीवुड के इस बेहद खूबसूरत और हाई प्रोफाइल शादी पूरे विश्व में चर्चा का विषय बनी। डाल्टन एक रीयल इस्टेट टायकून हैं वही एरियाना को पहचान की ज़रूरत नहीं। दोनों की प्राइवेट शादी में महज़ कुछ लोग शरीख हुए।

Loading...

5. मलाला युसुफ़ज़ई और असीर मालिक

नोबल शांति पुरस्कार विजेता मलाला युसुफ़ज़ई पूरे विश्व मे जानी मानी शख्सियत हैं। 2021 में उन्होंने असीर मालिक के साथ शादी के बंधन में बंधने का निर्णय लिया। यह शादी समारोह भी साल का सबसे बड़ा आयोजन और लोगों के बीच विवेचन का केंद्र रहा। बताते चलें की असीर मालिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मैनेजर हैं।

6. बेन हिगिंस और जेसिका क्लार्क

एक और सेलिब्रिटी शादी जो इस साल संपन्न हुई वो रही, बेन और जेसिका की थीं। दोनों ने बैचलर में एक साथ काम किया। कुछ समय पहले इन दोनो की सगाई हुई थी और नवंबर 2021 में शादी भी संपन्न हो गई। शादी समारोह में कई जानी मानी शख्सियत शामिल हुए और सारा कार्यक्रम नैशविल्ल के एक एस्टेट में बड़े धूम धाम से हुई।

7. इवी गेटी और टोबियास अलेक्जेंडर एंजेल

आप कैसा भाव देंगे अगर मैं कहूं की इस शादी में लगभग $42000 खर्च हुए? और ऐसा हो भी क्यों नहीं, इवी गेटी ऑयल टायकून जे पॉल गेटी के खानदान से जो हैं। इन्होंने जाने माने फोटोग्राफर टोबियास अलेक्जेंडर से शादी की। सारा कार्यक्रम अमेरिका के सैन फ्रैंसिस्को में संपन्न हुआ। इस शाही शादी में शामिल होने के लिए बड़े बड़े बिज़नेसमैन, नेता और सेलिब्रिटीज़ आए। जो भी आया वो शादी के माहौल में रंग गया और भौचक्का रह गया।

8. लिली कॉलिंस और चार्ली मैकडॉवेल

यह शादी समारोह पेरिस हिल्टन और इवी गेटी जैसा बहुत ज्यादा सुर्खियों में नही रहा। पर शादी समारोह एक लग्जरी डेस्टिनेशन पर आयोजित हुआ। 2021 के लेबर डे वीकेंड पर यह जोड़ा शादी के बंधन में बंधा। लिली ने राल्फ लॉरेन द्वारा डिज़ाइन किया हुआ गाउन पहना। इन दोनों के फैंस ने शादी पर जमकर तारीफ़ की और बधाइयां दी। शादी में शामिल होने वाले लोगों में हॉलीवुड के कई मशहूर चेहरे थे।

Advertisements