≡ त्वचा के सौंदर्य के 7 प्राचीन भारतीय रहस्य 》 Her Beauty

त्वचा के सौंदर्य के 7 प्राचीन भारतीय रहस्य

Advertisements

वर्तमान युग हो अथवा प्राचीन काल महिलाओं और उनके सजने सँवरने में चोली दामन का साथ है। आज के समय में महिलाएँ अपने सौंदर्य को सँवारने के लिए ब्यूटी पार्लर का सहारा लेती हैं। लेकिन प्राचीन काल में जब ब्यूटी पार्लर नहीं थे तब महिलाएँ अपने सौंदर्य को कायम रखने को क्या करती थीं? कहते हैं प्राचीनकाल में भारत में अपार बेजोड़ सुंदरता थी। उस समय की महिलाएँ अपनी सुंदरता को निखारने के लिए जिन वस्तुओं का इस्तेमाल करती थीं उन्हीं में से कुछ के विषय में आज हम चर्चा करने जा रहे हैं।

1. दूध

कहते हैं प्राचीन काल की रानियाँ और राजकुमारियाँ अपनी त्वचा की चमक और उसकी नरमी के लिए कच्चे दूध से स्नान करती थीं। कच्चे दूध में हल्दी मिलाकर लगाने से त्वचा का रंग साफ होता है। चेहरे पर कच्चे दूध की मालिश से त्वचा के बंद रोम छिद्र खुल जाते हैं। कच्चे दूध में नींबू का रस मिलाकर लगाने से त्वचा की गंदगी साफ होती है

2. केसर

लाल रंग के धागे की तरह महीन केसर की खेती कश्मीर में होती है। यह खाने में मसाले के तौर पर प्रयोग होने के अतिरिक्त सौंदर्य प्रसाधन के रूप में भी कार्य करता है। केसर को दूध के साथ मिलाकर लगाने से त्वचा का रंग निखरता है। दूध और चंदन के साथ मिलाकर केसर लगाने से टैनिंग दूर होती है। पपीते में दूध, केसर और शहद मिलाकर लगाने से चेहरे की मृत त्वचा साफ होती है तथा चेहरे पर निखार आता है। इसके अतिरिक्त यदि केसर को नींबू, शहद और बादाम के साथ लगाने से त्वचा में कसाव आने के साथ-साथ झुर्रियों में भी कमी आती है।

3. हल्दी

आमतौर पर हर भारतीय रसोई में मिलने वाली पीले रंग की हल्दी में सौंदर्य वृद्धि के अनेक गुण हैं। हल्दी जीवाणुरोधी होती है। इसके नियमित प्रयोग से मुँहासे, कील और ब्लैक हैडस में कमी आती है। साथ ही यह आँखों के काले घेरे को कम करती है और त्वचा के रंग को निखारती है। चेहरे पर इसका प्रयोग चंदन, दूध, मलाई और शहद के साथ किया जाता है। इसके नियमित प्रयोग से त्वचा कांतिमय हो जाती है।

Loading...

4. सरसों

भारतीय रसोई में मिलने वाले काले और पीले रंग के सरसों के दाने सिर्फ खाद्य तेल बनाने के काम नहीं आते वरन् यह सौंदर्य बढ़ाने का कार्य भी करते है। इन्हें रात भर भिगाकर महीन पीसने के पश्चात उबटन के रूप में शरीर पर मला जाता है। जिससे शरीर के अवांछित बालों से मुक्ति मिलती है साथ ही शरीर पर चिकनाहट आती है।

5. चंदन

जीनस सैटलम वृक्ष से प्राप्त होने वाली गुलाबी रंग की सुगंधित लकड़ी को हम चंदन के रूप में जानते हैं। इसके नियमित लेप से त्वचा को ठंडक मिलती है। त्वचा कांतिमय बनती है, रंग निखरता है और मुँहासे दूर होते हैं।

6. नीम

नीम औषधीय गुणों से युक्त एक वृक्ष है। इसकी पत्तियाँ या छाल पीसकर चेहरे पर लगाने से कील-मुँहासे खत्म होते हैं। इसकी पत्तियों को उबालकर उस पानी से बाल धोने पर रूसी खत्म हो जाती है।

7. मुल्तानीमिट्टी

चिकनी और नरम पीले रंग की मुल्तानी मिट्टी को भिगाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा की अशुद्धियाँ दूर होती हैं तथा त्वचा में कसाव के साथ नरमी भी आती है। इसे चंदन, हल्दी, केसर, नींबू के रस आदि के साथ चेहरे पर लगाया जाता है।

Advertisements