≡ 6 भारतीय राजनेताओं की अद्वितीय सुंदर पत्नियाँ जो भारतीय फिल्म अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं 》 Her Beauty

6 भारतीय राजनेताओं की अद्वितीय सुंदर पत्नियाँ जो भारतीय फिल्म अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं

Advertisements

जब भी खूबसूरत महिलाओं की बात आती है, हमारे समक्ष भारतीय फिल्म अभिनेत्रियों की छवि साकार हो जाती है। इसमें कोई संदेह नही है कि भारतीय फिल्म जगत की अभिनेत्रियाँ अद्वितीय सुंदरी हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भारत देश में ऐसी अनेक सुंदरियाँ हैं जो अभिनेत्री नहीं हैं। उदाहरण के तौर पर कई भारतीय नेताओं की पत्नियाँ अद्वितीय सुंदरी हैं जो किसी फिल्म अभिनेत्री के कम नहीं हैं।

1. प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया

प्रयदर्शिनी राजे सिंधिया कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य की पत्नी हैं। प्रियदर्शिनी बरोडा के गायकवाड परिवार की राजकुमारी हैं। 2012 में फेमिना पत्रिका ने इन्हें विश्व की 50 सुंदरियों की सूची में स्थान दिया था।

2. डिंपल यादव

डिंपल यादव कर जन्म 15 जनवरी 1978 को पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था। यह एक राजनेत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की धर्मपत्नी हैं। राजनीतिक क्षेत्र में पहला चुनाव हारने के बाद उनके पति अखिलेश अपनी जीती कन्नौज लोक सभा की सीट उनके लिए छोड़ दी। 2012 में लोकसभा उप चुनाव में इन्होंने निर्विरोध जीत कर एक कीर्तिमान स्थापित किया। इन्हें उत्तर प्रदेश में सेलिब्रिटी सांसद के रूप में भी जाना जाता है।

3.सारा अब्दुल्लाह पायलट

दिवंगत राजेश पायलट के बेटे सचिन पायलट की पत्नी सारा अब्दुल्लाह हैं। जो जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्लाह की पुत्री हैं। सचिन राजस्थान के गुज्जर परिवार के हैं जब कि सारा एक मुस्लिम परिवार से थीं। दोनों का परिवार उनके संबंध के विरोध में था। अब्दुल्लाह सचिन को पसंद करते थे लेकिन समाज के कारण बेबस थे। बाद में सारा ने सचिन से विवाह कर लिया। जिसमें अब्दुल्लाह परिवार से कोई भी शामिल नहीं हुआ। सारा ने पिछले कुछ सालों में समाजसेवा कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

Loading...

4. हरसिमरत कौर बादल

25 जुलाई 1966 में जन्मी हरसिमरत कौर शिरोमणी अकाली दल की सदस्य और पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखवीर सिंह बादल की पत्नी हैं। जो स्वयं एक राजनेत्री और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हैं। वे भटिंडा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा की सांसद हैं।

5. अमृता राय

1972 में जन्मीं अमृता राय पेशे से एंकर और पत्रकार हैं। अमृता राय ने आनंद प्रधान पत्रकार से विवाह किया था। 2014 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद अमृता ने उम्र में 24 वर्ष बड़े 68 वर्षीय मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से 2015 में शादी की।

6. पूजा शेट्टी देओरा

प्रसिद्ध व्यवसायी मनमोहन शेट्टी की पुत्री पूजा शेट्टी मुंबई के राजनेता मिलिंद देवड़ा की पत्नी हैं। पूजा शेट्टी एक फिल्म निर्माता हैं। साथ ही ये एडलैब्स इमेजिका की एम0 डी0 हैं।

Advertisements