≡ भारत की शीर्ष 8 इंस्टाग्राम ब्यूटी ब्लॉगर्स 》 Her Beauty

भारत की शीर्ष 8 इंस्टाग्राम ब्यूटी ब्लॉगर्स

Advertisements

ब्यूटी ब्लॉगर वह व्यक्ति होता है जिसका अनुसरण कई लोग उसके सोशल मीडिया प्रोफाइल के द्वारा करते हैं। उसके अनुयायियों द्वारा प्रयोग किए जाने वाले सौंदर्य उत्पाद और सेवाओं की खरीद को काफ़ी प्रभावित करता है।

भारत में ब्यूटी ब्लॉगिंग की लोकप्रियता पिछले एक दशक में काफ़ी बढ़ी है और ब्यूटी ब्लॉगर्स विभिन्न सोशल मीडिया पर काफ़ी सक्रिय हो गए हैं। आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे भारत के शीर्ष 8 इन्स्टाग्राम ब्यूटी ब्लॉगर्स के बारे में।

1.स्वाति वर्मा

स्वाति एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट हैं और वह दुल्हन के मेकअप में माहिर हैं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ ब्यूटी एंड मेकअप से डिग्री ली है, साथ ही उन्हें ब्यूटी इंडस्ट्री का लंबा अनुभव है। इन सबके अलावा वह स्वाति कॉस्मेटिक्स की सह-संस्थापक भी हैं।

2. नितिभा कौल

ब्यूटी ब्लॉगर के रूप में नितिभा कौल काफ़ी लोकप्रिय हैं। वह अपने खूबसूरत फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। नई दिल्ली की इस ब्लॉगर ने 2015 के मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट सहित कई सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लिया। नितिभा कॉल रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सीज़न 10 की प्रतिभागी रह चुकी हैं। 

3. मालविका आर्यन

मालविका आज देश की शीर्ष ब्यूटी ब्लॉगर्स में से एक है। उनके अनुयायियों को उनके दैनिक जीवन की सेल्फी और तस्वीरें काफ़ी पसंद आती हैं। उन्होंने अपनी पहली इंस्टाग्राम सेल्फी 2013 में पोस्ट की और तब से उनके अनुयायियों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। उन्होंने टीवी सीरीज़ इंडियाज़ नेक्स्ट टॉप मॉडल के पहले सीज़न में अभिनय भी किया।

4. कृतिका खुराना 

कृतिका खुराना, एक फैशन और ब्यूटी ब्लॉगर हैं, जो कि ‘बोहो गर्ल’ के रूप में काफ़ी लोकप्रिय है। वह अपने सुपर ट्रेंडी मौसमी लुक के लिए जानी जाती हैं। उसने अपने करियर की शुरुआत ‘द बोहो गर्ल’ नामक ब्लॉग से की थी। 

Loading...

5. श्रेया जैन

श्रेया एक ब्यूटी और फैशन व्लॉगर है। इंस्टाग्राम के आलावा उनका अपना एक यूट्यूब चैनल है जहां वह उत्पादों की समीक्षा करने के साथ-साथ ब्यूटी ट्यूटोरियलस के माध्यम से ब्यूटी टिप्स देती हैं। उनके द्वारा आयोजित किए जाने वाले ब्यूटी चैलेंज उनके अनुयायियों द्वारा काफ़ी पसंद किए जाता है।

6. नैना रूहेल

नैना रूहेल भारत की टॉप इंस्टाग्राम ब्यूटी ब्लॉगर की सूची में शामिल है। उनका अपना ब्यूटी ब्रांड वैनिटी वैगन है, जो भारत का पहला नेचुरल एंड आर्गेनिक ब्यूटी मार्किट है। नैना ने लंदन स्कूल ऑफ मेकअप से स्नातक की डिग्री ली है। वह अपने अनुयायियों को प्राकृतिक तरीके से खूबसूरती के ब्यूटी टिप्स निरंतर अपने इंस्टा फीड के माध्यम से साझा करती रहती है। 

7. जिया कश्यप 

भारत के टॉप ब्यूटी ब्लॉगर्स की सूची में अगला नाम है जिया कश्यप का। उनके सभी कंटेंट सरल लेकिन असाधारण हैं, जो एक ब्यूटी ब्लॉगर के रूप में उनकी लोकप्रियता का मुख्य कारण है। उन्होंने कुछ जाने-माने ब्रांड्स के साथ कोलैबोरेशन भी किया है। वह अपने इंस्टाग्राम फीड में मौसमी फैशन टिप्स के साथ-साथ स्किनकेयर रूटीन टिप्स साझा करती रहती हैं।

8. शौर्या सनाढय तुलश्यान 

शौर्या एक पोपुलर फैशन, लाइफस्टाइल और ब्यूटी ब्लॉगर है और इंस्टाग्राम पर उनके अनुयायियों की संख्या लगभग 4.25 लाख है। उनके पास ‘शौर्या सनाढय’ नामक कपड़े के ब्रांड के अलावा ‘आर्यम स्किन केयर’ नामक त्वचा की देखभाल करने वाला प्रोडक्ट उपलब्ध है। 

Advertisements