≡ बॉलीवुड की इन मशहूर अभिनेत्रीयों ने छोटी उम्र में ही दुनिया को कह दिया था अलविदा - शामिल है स्मिता पाटिल से लेकर जिया खान का नाम  》 Her Beauty

बॉलीवुड की इन मशहूर अभिनेत्रीयों ने छोटी उम्र में ही दुनिया को कह दिया था अलविदा – शामिल है स्मिता पाटिल से लेकर जिया खान का नाम 

Advertisements

बॉलीवुड की दुनिया बड़ी ही अजीबोगरीब है। यहाँ लोग जितनी कामयाबी और प्रसिद्धि हांसिल करते है उतनी ही उनकी ज़िंदगी मुश्किल भी होती है। यहाँ पे सफलता और ग्लेमर के जितने किस्से है उतनी ही दुःख देने वाली कहानियाँ भी जुडी हुईं है। जिसमे कईं जाने माने सितारों की अकाल मृत्यु भी शामिल है। आज हम उन अदाकाराओं को याद करेंगे जो बहुत छोटी उम्र में ही दुनिया छोड़ गईं। 

स्मिता पाटिल 

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री स्मिता पाटिल की असामयिक मौत से बॉलीवुड में सबको सदमे में डाल दिया था। स्मिता पाटिल ने कम उम्र में ही  बॉलीवुड में बहुत नाम कमाया था। बताया जाता है कि स्मिता पाटिल की मृत्यु केवल 31 वर्ष की आयु में बेटे प्रतीक के जन्म के तुरंत बाद प्रसव के दौरान कुछ जटिलताओं की वजह से हुई। 

जिया खान 

जिया खान बॉलीवूड का एक उभरता हुआ सितारा थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में दी अमिताभ बच्चन जी के साथ काम करने का मौका पा लिया था।  जिया की जब मृत्यु हुई, वो सिर्फ 25 वर्ष की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार जिया ने आत्महत्या का रास्ता अपनाया था। सूरज पंचोली से उनकी लव-लाइफ भी काफ़ी चर्चा में थी। उनकी मौत भी एक मिस्ट्री बनकर रह गई।

प्रत्यूषा बनर्जी 

प्रत्युषा बनर्जी जानीमानी टीवी अदाकारा थी। “बालिका वधू” टीवी शॉ से घर  घर में पहुँच गई थी। महज़ २४ साल की उम्र में वह ज़िंदगी की कठनाइयों के सामने हार गई, और उन्होंने खुद ही अपने जीवन का अंत लाना पसंद किया। 

मधुबाला

मधुबाला नाम सुनते ही सबकी आंखो के सामने एक खूबसूरत छवि आ जाती है। साठ के दशक की इस अभिनेत्री ने अपनी प्रतिभा और नज़ाकत से काफ़ी दिलों पे राज किया हुआ था। पर सबका दिल तब टुटा जब ह्रदय रोग के कारण मधुबाला की अचानक मृत्यु हो गई। वह सिर्फ 36 साल में दुनिया से विदा हो गईं । हालांकि मधुबाला के अंतिम वर्ष बेहद दुखद रहे। उनकी बीमारी से उनकी खूबसूरती आहत हो रहीं थी और वह अपना चेहरा भी आईने में देख न पाती थी।  

Loading...

मीना कुमारी

मीना कुमारी बॉलीवुड की ट्रेजडी क्वीन के नाम से जानीं जाती थी। उनकी मृत्यु लिवर सिरोसिस नाम की बीमारी के चलते हुई थी। जिसका कारण उनकी शराब की लत थी।    जब उनकी मृत्यु हुई वह सिर्फ 39 वर्ष की थी।  मीना कुमारी ने बैजू बावरा, दिल अपना और प्रीत पराई, भाभी की चूड़ियां, मेरे अपने, बहू बेगम जैसी दर्जनों कामयाब फ़िल्में की थीं।

दिव्या भारती

दिव्या भारती बॉलीवूड में बहुचर्चित नाम था।  लेकिन उनकी मृत्यु और भी चर्चाओं में  रहीं। मुंबई में उनकी मृत्यु पांच मंजिला इमारत से गिरने की वजह से हुई। उनकी आयु महज़ 19 वर्ष थी।  उनकी मृत्यु काफ़ी विवादस्पद विषय था । किसी ने कहा कि ये एक एक्सीडेंट था, किसी ने इसे आत्महत्या कहा तो किसी ने कहा कि दिव्या साजिश का शिकार हुई। हालांकि सत्य कभी सामने नहीं पाया। 

श्री देवी 

फ़िल्म जगत की सबसे ज्यादा लोकप्रिय अभिनेत्री भी एक आकस्मिक मौत का शिकार हुईं थी।  वह दुबई में अपने होटल रूम के बाथ टब में मृत पाईं गई थी। उनकी मौत फिसलकर गिरने और बाथटब में दुब जाने से होने की बात सामने आई थी। उनका बेहद डाइटिंग और आहार में बिलकुल नमक न लेना उनकी मृत्यु का कारन बना ऐसा उनके पति बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था।  

सारांश 

बॉलीवुड में इन अभिनेत्रीयोँ  की अकाल मृत्यु ये बात का प्रमाण है की सफलता या ग्लेमर इस बात को निश्चित नहीं कर सकता की आपका जीवन कितना दीर्घ और कितना स्वस्थ होगा। जीवन की सच्चाई वर्तमान में जीने में है यह बात प्रिसद्ध और सम्पन्न व्यक्तिओं की आक्समिक मृत्यु से यथार्थ होती है।

Advertisements