≡ खूबसूरती और दिमाग के 6 उत्तम मेल 》 Her Beauty

खूबसूरती और दिमाग के 6 उत्तम मेल

Advertisements

वास्तविक खूबसूरती क्या है बाहरी या आंतरिक शारीरिक या मानसिक? सुंदरता क्या है यह बताया नहीं जा सकता। किसी का रूप सुंदर है तो किसी का मनोमस्तिष्क। आज हम ऐसे ही कुछ लोगों के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं जिनके पास दिमाग के साथ सौंदर्य भी है-

सुष्मिता सेन

19 नवंबर 1975 को हैदराबाद आंध्र प्रदेश में जन्मी सुष्मिता एक अभिनेत्री हैं। इनके पिता पूर्व भारतीय वायु विंग कमांडर शुबर सेन हैं तो माता आभूषण डिजाइनर। इन्होंने 1994 में फेमिना मिस इंडिया और 18 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स का खिताव जीत कर यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। 

शकीरा

2 जनवरी 1977 को कोलंबिया में जन्मी शकीरा का पूरा नाम इसाबेल मेबारक रिपील है। इनकी माँ का नाम निडिया रिपील और पिता का नाम विलियम मेबारक है। शकीरा ने चार साल की आयु से कवितायें लिखनी शुरू की जिन्होंने बाद में गीतों का रूप ले लिया। इनका पहला गीत ‘टस गफास ओस्कुरस’ (योर डार्क ग्लासेस) था जो इन्होंने अपने सौतेले बड़े भाई की मृत्यु पर आठ वर्ष की आयु में लिखा था। अपने विद्यालय में वह बैली डांसर के रूप में प्रसिद्ध थीं। शकीरा अपने संगीत एलबमों के अतिरिक्त एक अच्छी नृत्यांगना भी हैं। यह एक ऐसी गायिका हैं जिसके विश्व भर में 50 मिलियन से अधिक एलबम बिक चुके हैं। 

भाषा मुखर्जी

भाषा मुखर्जी का जन्म 1996 में भारत में हुआ था। 9 वर्ष की आयु में यह अपनी माता के साथ इंग्लैंड गईं। भाषा ने नाटिंघम विश्वविद्यालय में मेडिसिन और स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इनका आई क्यू 146 है जो इनकी बुद्धिमानी को दर्शाता है। इन्हें 5 भाषाएँ आती हैं। बांग्ला, जर्मन, फ्रेंच, अंग्रेजी और हिंदी। भाषा ने अपनी मेडिकल की पढाई के बाद 2019 में सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लेकर 2019 का मिस इंग्लैंड खिताब जीता। अब वह मिस वल्र्ड का खिताब जीतने की तैयारी कर रही हैं साथ ही बाॅस्टन के पिलग्रिम अस्पताल में चिकित्सक का कार्य कर रही हैं।

Loading...

सन्ना मारिन

सन्ना मारिन का जन्म 16 नवंबर 1985 को फिनलैंड में हुआ था। 22 साल की आयु में इन्होंने राजनीति में पर्दापण किया और 12 वर्ष के परिश्रम के बाद 10 दिसंबर 2019 को फिनलैंड की प्रधानमंत्री बनीं। यह अल्पायु में प्रधानमंत्री बनने वाली प्रथम महिला हैं। प्रधानमंत्री पद पर आसीन होने से पूर्व यह वहाँ की परिवहन मंत्री थीं। इनका बचपन संघर्षपूर्ण था। इन्हें एक समलैंगिक जोड़े ने गोद लिया था जो बाद में अलग हो गई। इन्होंने अपनी पढाई के साथ नौकरी की और अपनी कड़ी मेहनत से आज इस मुकाम पर पहुँचीं।

मीनाक्षी शेषाद्री

लोगों की ऐसी धारणा की फिल्मी कलाकार कम पढे लिखे होते हैं लेकिन मीनाक्षी शेषाद्री एक ऐसी कलाकार हैं जिन्होंने लोगों की इस धारणा को गलत साबित किया। उन्होंने फिल्मों में अभिनय के साथ ही साथ अपनी शिक्षा भी पूर्ण की। मीनाक्षी का असली नाम शशिकला शेषाद्री है। इनका जन्म 16 नवंबर 1963 को धनबाद में हुआ जहाँ इनके पिता काम करते थे। 17 वर्ष की आयु में यह मिस इंडिया बनीं। और उसके बाद फिल्मों में आईं। इन्होंने अनेक सफल फिल्मों में काम किया। 1995 में इन्होंने फिल्मों से संन्यास लेकर बैंकर हरीश मैसूर से विवाह कर लिया। आज मीनाक्षी का टैक्सास में अपना नृत्य विद्यालय है जिसका नाम ‘चैरिश डांस स्कूल’ है।

रीता फारिया

रीता फारिया पाॅवेल पहली भारतीय महिला हैं जिन्होंने विश्व सुंदरी का खिताब जीता। इनका जन्म 1945 में मुंबई में हुआ। विश्व सुंदरी का खिताब जीतने के पश्चात अनुबंध के तहत इन्होंने 1 वर्ष तक माॅडलिंग करने के पश्चात अपनी डाॅक्टरी की पढाई पूरी की। डाॅक्टरी की पढाई करने के पश्चात उच्च शिक्षा के लिए वह लंदन चली गईं। उन्होंने फिल्मों के स्थान पर पेशे के लिए चिकित्सा क्षेत्र को चुना। डेविड पाॅवेल से विवाह के पश्चात वह डबलिन में चिकित्सक के रूप में कार्य करने लगीं।

Advertisements