≡ निकजोनासनेखुलकेकियाप्रियंकाचोपड़ासेप्यारकाइज़हार, संगीतसमारोहकेमजेदारकिस्सोंकाकियाखुलासा 》 Her Beauty

निकजोनासनेखुलकेकियाप्रियंकाचोपड़ासेप्यारकाइज़हार, संगीतसमारोहकेमजेदारकिस्सोंकाकियाखुलासा

Advertisements

निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड के सबसे चहीते कपल्स में से एक बन गए हैं। उन्होंने अपने रोमांस से दुनिया भर में प्रशंसकों के दिलों पर कब्जा कर लिया है और उनकी शादी किसी परिकथा से कम न थी मानों के कोई उत्सव हो। यह जोड़ी अपने समर्थकों को खुश करने का मौका कभी नहीं चूकती। आइए उनके प्रेम, शादी-संगीत और उनके रिश्तें के बारे में थोड़ा और जानें। 

निकजोनासनेबताईउनकीप्रियंकाचोपड़ाकीफेवरेटफ़िल्म

निक को प्रियंका अभिनीत दो फ़िल्में – बायवॉच और बाजीराव मस्तानी के बीच पसंदीदा फ़िल्म का फैसला करने के लिए कहा गया था। निक जोनास ने बाजीराव मस्तानी को बेवॉच के ऊपर रखते हुए इस सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि PeeCee की सभी फ़िल्मों के बीच उनकी ऑल टाइम फेवरेट है बर्फी! कलाकार ने स्वीकार किया कि वह दिल धडकने दो फ़िल्म का भी आनंद लेते हैं। लेकिन बर्फी उसका सबसे अच्छा काम है, किंतु  दिल धड़कने दो भी उत्कृष्ट है।

संगीतसमारोहकेबारेमेंमजेदारक़िस्से 

और इसी इंटरव्यू में निक जोनास ने शादी के दिन की एक छोटी सी बात को जल्दी से बताया । मशहूर गायक ने खुलासा करते हुए कहा कि, उन्होंने वेडिंग सेरेमनी में एक डांस किया था और ये डांस ज़ोया अख्तर की फ़िल्म दिल धड़कने दो से लिया गया था। निक जोनास ने इसी विषय पर आगे बात करते हुए कहा, “हमारे संगीत में हमने दिल धड़कने दो के एक गाने पर डांस भी किया था।”

मीडियाकर्मीद्वारादिएगएनाम

इसी इंटरव्यू में निक जोनास ने इंडियन पैप्स से मिले उपनामों के बारे में भी बात की। निक और प्रियंका  NMACC के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए भारत आए थे और उन्होंने रेड कार्पेट पर वॉक किया था। जब ये पोज़ दे रहे थे, फोटोग्राफर्स द्वारा निक को ‘निकवा’ और ‘जीजू’ कहा गया।   

भारतकेलिएप्यार 

Loading...

निक कुछ समय से भारत से दूर थें और उन्होंने कहा कि भारत में वापस आकर बहुत अच्छा लगा। निक जोनास इस बात को लेकर उत्साहित हो गए थे। उन्हें मीडिया द्वारा ‘जीजू’ उपनाम करार दिए जाना काफ़ी पसंद आया। इसी बात पर सोचते हुए निक ने खुलासा किया, “मैंने वह सुना था। वापस आकर बहुत अच्छा लगा। मैं भारत से प्यार करता हूं। मुझे भारत आए हुए कोविड की वजह से काफ़ी साल हो गए थे। तो, यह एक मजेदार दौरा था। मैं अब ये सभी उपनाम सुनने के लिए तैयार हूँ। 

प्रियंकासेमिलनेसेपहलेकैसीथीजिंदगी

हाल ही में एक फैन ने एंडी कोहेन के साथ चैट शो ‘व्हाट हैपन्स लाइव विथ एंडी कोहेन ’ में PeeCee से मिलने के पहले निक जोनास से उनकी लाइफ के बारे में पूछा। निक ने जवाब दिया कि वह ज्यादा कुछ याद नहीं कर पा रहे  क्योंकि प्रियंका से मिलने से पहले जो कुछ भी घटा हो उन्हें याद नहीं है! 

प्रियंका चोपड़ा के डायरेक्ट मैसेज बॉक्स में स्लाइड करने के बाद उनसे अपने पहले मेसेज के बारे में निक से सवाल किया गया। इस सवाल के जवाब में उन्होंने अपनी प्यारी पत्नी को भेजे गए पहले मेसेज की तस्वीर दिखाई। 

मैंने कुछ इसी अर्थ में कहा था कि, “मुझे लगता है कि हम दोनों मे काफ़ी समानता हैं, हमारे कॉमन दोस्त भी हैं, और मुझे लगता है कि हमें मिलना चाहिए’। और उसने तुरंत जवाब दिया, ‘आपसे मिल के अच्छा लगा, चलो  DM  से निकल कर टेक्स्ट मेसेज में बात करते हैं। मेरी टीम देख रही होगी।”

निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की प्रेम कहानी दुनियाभर में लाखों लोगों को प्रेरित करती रहती है। अपनी पसंदीदा फ़िल्मों से लेकर अपने शादी के यादगार ‘संगीत’ समारोह तक, उनका सफ़र हर पल उनके एक दूसरे के लिए प्यार भरे रिश्ते की गहराई को दर्शाता है।

Advertisements