बॉलीवुड में कई ऐसे इत्तेफाक होते हैं जो लोगों को चौंका देते हैं, लेकिन उनमें से कुछ ऐसे भी हैं जो सालों तक चर्चा का विषय बने रहते हैं। ऐसा ही एक मामला है सोनाक्षी सिन्हा और 70 के दशक की मशहूर अदाकारा रीना रॉय की शक्ल की समानता का। जब भी सोशल मीडिया पर इन दोनों की तस्वीरें सामने आती हैं, लोग हैरान रह जाते हैं कि दोनों की आंखें, नाक और मुस्कान तक कितनी मिलती-जुलती हैं। लेकिन क्या यह महज इत्तेफाक है या इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है?
पहली बार सामने आया था यह सवाल जब सोनाक्षी ने किया था डेब्यू
साल 2010 में जब सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान के साथ फिल्म ‘दबंग’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, तभी से लोग यह तुलना करने लगे थे। लोगों का कहना था कि सोनाक्षी हूबहू रीना रॉय जैसी दिखती हैं, जबकि वह अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की बेटी हैं। उस वक्त यह चर्चा और भी गरम हो गई थी क्योंकि 1980 के दशक में शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय के अफेयर की खबरें काफी सुर्खियों में रही थीं। दोनों ने कई हिट फिल्में साथ की थीं और उनका रिश्ता इंडस्ट्री में किसी से छुपा नहीं था।

क्या है सोनाक्षी से रिश्ता?
रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा के अफेयर की खबरें उस दौर में सुर्खियों में थीं। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में की थीं, और इंडस्ट्री में उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। लेकिन शत्रुघ्न ने अंत में पूनम सिन्हा से शादी कर ली। फिर भी, अफवाहें थमी नहीं।
जब शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने इंडस्ट्री में एंट्री ली, तब एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हुआ। लोग कहते हैं कि सोनाक्षी की शक्ल रीना रॉय से बहुत मिलती है – आंखें, नाक, मुस्कान, सब कुछ।

इसी सवाल पर साल जनवरी 2023 में रीना रॉय ने चुप्पी तोड़ी थी।
जनवरी 2023 में दिए गए इंटरव्यू में जब रीना रॉय से सोनाक्षी से शक्ल की समानता को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बड़ी सादगी से जवाब दिया: “वही न, ये ज़िंदगी के इत्तेफाक होते हैं। जितेंद्र जी की मां और मेरी मां जुड़वां बहनों जैसी लगती थीं।” उनका यह जवाब यह दिखाता है कि वे इस विषय को लेकर सहज हैं और इसे किसी बड़े रहस्य से नहीं जोड़तीं, बल्कि एक इत्तेफाक मानती हैं।

सोनाक्षी सिन्हा का भी जवाब आया था सामने
जहां एक ओर लोग इस तुलना को लगातार हवा देते रहे, वहीं सोनाक्षी सिन्हा ने भी इस विषय पर अपनी राय रखी। उन्होंने साफ कहा कि “मैं अपनी मां पूनम सिन्हा जैसी दिखती हूं, किसी और जैसी नहीं।” उन्होंने इन चर्चाओं को ज्यादा तवज्जो नहीं दी।

क्या इत्तेफाक़ भी कुछ कहता है?
बॉलीवुड में ऐसे इत्तेफ़ाक़ कम नहीं हैं, लेकिन रीना रॉय और सोनाक्षी की ये समानता वाकई लोगों को हैरान कर देती है। कुछ इसे कुदरत का करिश्मा मानते हैं, तो कुछ इसे पुरानी कहानियों से जोड़ने की कोशिश करते हैं। लेकिन रीना रॉय का जवाब इस बात को एकदम साफ कर देता है – “यह महज इत्तेफाक़ है।”
रीना रॉय और सोनाक्षी सिन्हा की शक्ल की समानता ने सालों से लोगों को चौंकाया है। लेकिन रीना का सधा हुआ जवाब और मुस्कान बताती है कि कुछ सवालों का कोई ठोस जवाब नहीं होता – उन्हें वैसे ही स्वीकार करना बेहतर होता है, जैसे वे हैं।
