मात्र 26 वर्षीय उर्वशी रौतेला बाॅलीवुड के मनोरंजन व्यवसाय में खुद का एक नाम स्थापित करने में सफल रही है। हर किसी का मानना है कि वह उत्कृष्ट सुंदरी और प्रतिभावान हैं और उनके प्रशंसक संपूर्ण विश्व में हैं। न केवल मनोरंजन व्यवसाय में उनका कार्यकाल अच्छा चल रहा है वरन् आॅन लाइन भी उनकी उपस्थिति अत्यंत प्रभावशाली है।









