≡ 》 Her Beauty

कांतिमय त्वचा के लिए 8 सरल घरेलू उपाय

घर हो या बाहर प्रतिदिन हमारी त्वचा को धूप, धूल-मिट्टी और प्रदूषण का सामना करना पड़ता है। जो हमारी त्वचा के लिए हानिकारक है। इसके अतिरिक्त हम अपनी त्वचा पर अनेक तरह के काॅस्मेटिक प्रोडक्ट्स का प्रयोग करते हैं जिनमें कई प्रकार के तत्व होते हैं जो अप्रत्यक्ष रूप में हमारी त्वचा को हानि पहुँचाते हैं। इससे बचने के लिए हम कुछ घरेलू उपायों से अपनी त्वचा का न सिर्फ उपचार कर सकते हैं बल्कि उसकी कांति भी बनाए रख सकते हैं।

बालों के स्वास्थ्य के लिए 6 सर्वश्रेष्ठ तेल

जिस प्रकार मानव शरीर को पोषण के लिए पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है उसी प्रकार बालों को भी पोषण की आवश्यकता होती है। बालों की देखभाल के लिए सबसे आवश्यक है किसी हेयर आॅयल (तेल) से अच्छी तरह सिर की मालिश।

त्वचा के सौंदर्य के 7 प्राचीन भारतीय रहस्य

वर्तमान युग हो अथवा प्राचीन काल महिलाओं और उनके सजने सँवरने में चोली दामन का साथ है। आज के समय में महिलाएँ अपने सौंदर्य को सँवारने के लिए ब्यूटी पार्लर का सहारा लेती हैं। लेकिन प्राचीन काल में जब ब्यूटी पार्लर नहीं थे तब महिलाएँ अपने सौंदर्य को कायम रखने को क्या करती थीं? कहते हैं प्राचीनकाल में भारत में अपार बेजोड़ सुंदरता थी। उस समय की महिलाएँ अपनी सुंदरता को निखारने के लिए जिन वस्तुओं का इस्तेमाल करती थीं उन्हीं में से कुछ के विषय में आज हम चर्चा करने जा रहे हैं।

त्वचा की समस्याओं के 5 घरेलू इलाज

त्वचा की अगर ठीक से देख-भाल न हो तो वह रूखी और दाग-धब्बे वाली हो जाती है। इसकी प्राकृतिक नमी समाप्त हो जाती है और चेहरा बेजान सा हो जाता है। ऐसा होते ही लोग तरह-तरह की क्रीम और रासायनिक उपचार आरंभ कर देते हैं। जबकि हमारे घर में अनेक ऐसी वस्तुएँ हैं जो न केवल त्वचा का उपचार कर सकती हैं वरन उनके उपयोग से चेहरा दमकने लगता है।